
BK-NEWS:- सिंगरौली, 07 सितम्बर 2025।
थाना मोरवा क्षेत्र से लापता हुई चार नाबालिकाओं को पुलिस ने बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन तथा एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना मोरवा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बालिकाओं की लोकेशन ट्रेस की।
घटना का विवरण
02 सितम्बर 2025 को फरियादी ने थाना मोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री व उसकी तीन सहेलियां घर से अचानक लापता हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 538/25 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया और तत्काल दो विशेष पुलिस टीम गठित की गईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने साइबर तकनीक और मैदानी प्रयासों से लगातार तलाश जारी रखी। मोबाइल फोन की लोकेशन बार-बार बदलने और स्विच ऑफ होने के बावजूद पुलिस सक्रिय रही। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने तीन बालिकाओं को पटना स्थित आईआईटी कॉलेज के समीप तथा चौथी को ग्राम मेढौली (बिहार) से सुरक्षित बरामद किया। तत्पश्चात सभी को विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संजीत सिंह, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सुनील दुबे, महिला प्रधान आरक्षक शकुन्तला यादव, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक रियाज आलम, आरक्षक ऋषि सिंह, आरक्षक अजय यादव एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal