Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
आयुक्त ने उपयंत्रियों के प्रभार में किया आंशिक परिवर्तन – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आयुक्त ने उपयंत्रियों के प्रभार में किया आंशिक परिवर्तन

ब्यूरो कार्यालय सिंगरौली

BK-NEWS :- सिंगरौली।
नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने वृत्त एवं लेखा शाखा तथा उपयंत्रियों के प्रभार में आंशिक बदलाव करते हुए आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, वृत्त एवं लेखा शाखा में पदस्थ रामसेवक वर्मा (सहायक ग्रेड-2) का कार्य अब छोटेलाल पनिका (सहायक ग्रेड-2) को सौंपा गया है। वहीं, छोटेलाल पनिका के जिम्मे रहे कामकाज की जिम्मेदारी अब रामसेवक वर्मा को दी गई है।

विद्युत संबंधी कार्यों का प्रभार

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक के विद्युत कार्यों का नोडल अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय (सहायक यंत्री, एसडीओ) को नियुक्त किया गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह जिम्मेदारी भी अग्रिम आदेश तक संभालेंगे।

उपयंत्रियों के वार्ड प्रभार में बदलाव

दिनेश सोलंकी – वार्ड 1 से 11

जितेन्द्र कुमार – वार्ड 12 से 33

विशाल खत्री – वार्ड 36 से 45

इसके अतिरिक्त अनुज सिंह (प्रभारी उपयंत्री) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ वार्ड 38 एवं 39 का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं हाल ही में निलंबित उपयंत्री ध्रुव कुमार सिंह से वार्ड 43 से 45 के कार्य वापस लेकर प्रभारी सहायक यंत्री आलोक टीरू को सौंपे गए हैं।

परिसंपत्तियों के सर्वे हेतु नियुक्ति

एनसीएल की जयंत एवं दुद्धिचुआ विस्तार परियोजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंजरेह, मेढ़ौली, चटका एवं झिंगुरदह का अधिग्रहण भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है। इन ग्रामों में नगर निगम की परिसंपत्तियों का सर्वेक्षण एवं विवरण संकलन का दायित्व उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी और संजीव अहिरवार को सौंपा गया है।

दोनों उपयंत्रियों को पूर्व कार्यों से मुक्त कर उप कार्यालय मोरवा में पदस्थ किया गया है। वे यहां परिसंपत्तियों का संपूर्ण सर्वे करेंगे और एनसीएल से अवार्ड पारित होने तक इसी कार्य में लगे रहेंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...