ब्यूरो कार्यालय सिंगरौली
BKNEWS :- सिंगरौली। क्षेत्र में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के बजाय कालाबाजारी का खेल जारी है। जानकारी के अनुसार अंकित बीज भंडार, गांगी द्वारा यूरिया खाद दुकान से न देकर सीधे घर से किसानों को बांटा जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि विक्रेता द्वारा प्रति बोरी 500 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। जबकि नियमों के अनुसार यूरिया खाद केवल दुकान या अधिकृत केंद्र से ही वितरित होना चाहिए।
किसानों का कहना है कि इस अवैध वसूली पर शासन-प्रशासन की कोई निगरानी नहीं है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अमला खाद माफियाओं से मिला हुआ है, जिसके कारण खुलेआम लूट जारी है।
किसान अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद मिल सके।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal