Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ढोटी मेन रोड पर प्रशासन की कार्रवाई, मकान ढहाने के बाद मचा बवाल – मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

ब्यूरो कार्यालय सिंगरौली

BK-NEWS :- सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ढोटी मेन रोड पर गुरुवार सुबह जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। सुबह करीब 7 बजे प्रशासन ने राजेश पांडे नामक युवक के घर को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई में एसडीएम सृजन वर्मा, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

मकान ढहाने की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ ने प्रशासन पर 20 लाख रुपये की गड़बड़ी और आर्थिक लेन-देन के गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि पूरे मामले में मिलीभगत की बू आ रही है।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल ने मौके पर तैनात रहकर भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात संभालने की कोशिश की।

इस बीच, एसडीएम सृजन वर्मा ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने आर्थिक गड़बड़ी और लेन-देन के आरोपों को निराधार बताया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता के हित और न्यायिक आदेशों के अनुसार कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...