
BK-NEWS :-सिंगरौली। ढोटी गांव में मंगलवार सुबह प्रशासनिक अमला दुर्गावती पांडेय का घर तोड़ने पहुँचा। मौके पर भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम तैनात रही। कार्रवाई होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के इस भीषण मौसम में गरीब परिवार का आशियाना ढहा देना सीधी-सीधी नाइंसाफी है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन न तो पुनर्वास की कोई व्यवस्था कर रहा है और न ही वैकल्पिक घर मुहैया करा रहा है, बस गरीब की छत छीनने पर आमादा है।
वहीं, अधिकारियों का तर्क है कि मकान तोड़ने की कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या नियम सिर्फ गरीबों पर ही लागू होते हैं?
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal