Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

30 किलो गाँजा व स्वीफ्ट कार के साथ किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया खुलासा

“आपरेशन प्रहार” के तहत सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्ययीय गाँजा तस्कर क़ो धर दबोचा

मादक पदार्थ 30 किलो गाँजा व स्वीफ्ट कार के साथ किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया खुलासा

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें आज दिनांक 16/04/2025 क़ो अवैध मादक पदार्थ गांजा 30 किलो कीमत 6 लाख रूपये और वही स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. WB04 G 2069 क़ीमत 4 लाख रूपये कुल क़ीमत 10 लाख रूपये का सामग्री चितरंगी पुलिस ने बरामद कर गिरफ्तार किया ।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. चितरंगी अरुण कुमार सोनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी व पुलिस टीम नें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को किया और यह घटना दिनांक 16/04/2025 को मुखबिर से सूचना पर प्राप्त हुयी कि स्विफ्ट डिजायर कार से नौडिहवा के रास्ते चितरंगी गांजा बेचने हेतु ला रहे है तभी तत्काल थाना प्रभारी चितरंगी द्वारा टीम गठीत कर बगदरा ढाबे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रूकवाया गया और वही मुखबिर के बताये अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे तीन लोगो से सूचना के बारे मे पूछताछ किया गया जो कोई सामग्री होना नही बताये एवं गाडी की डिग्गी भी खोलकर दिखाये जिसमे कोई सामग्री नही थी इसके पश्चात स्विफ्ट डिजायर कार की बारिकी से तलाशी लेने पर स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट ,सीट कवर के अन्दर, कार की सिलिंग के अन्दर से कुल 30 नग पैकटो में गाजा बरामद हुआ है इस घटना का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन ने किया।

वही एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के अनुसार सुसंगत धाराओ में मौके की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर वापसी पर आरोपीयों के विरूध्द एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओ में 8,20 (b) NDPS ACT मे अपराध पंजीबध्द किया गया आरोपी गणो से पूछताछ मे कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिनकी तस्दीक की जा रही है गिरफ्तार तीनो आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम इस प्रकार है -*

(1) शोभनाथ यादव पिता रामराज यादव उम्र 48 वर्ष निवासी भिलगौर थाना जिगना जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) (02) रामआशीष पासी पिता रामकृपाल पासी उम्र 26 वर्ष निवासी चेहरा थाना जिगना जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) (03) अतुल कुमार सोनकर पिता दिलीप कुमार सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी चेहरा थाना जिगना जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) के निवासी है।

*उक्त कार्यवाही मे चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, प्रआर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजी रावत, आर. नन्दलाल यादव, सुदर्शन चौहान, भैयालाल यादव, आशीष पाल, सर्वदानन्द राय, वीर सिंह की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...