Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल अमलोरी मे कार्यरत कलिंगा कंपनी की भर्रेशाही के विरोध में 17 अप्रैल क़ो खदान मे होगा कामबंद हड़ताल – संजय नामदेव

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/04/2025

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “ऊर्जाचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन” संबंध- “ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक)” जिलाध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि कलिंगा कंपनी एनसीएल अमलोरी परियोजना में कार्य कर रही है परंतु 1 वर्ष से लगभग 10 लोगों को रोजगार देने हेतु आजकल करके टालमटोल किया जा रहा है विगत दिनों हुये समझौते में 1 अप्रैल 2025 से ड्यूटी देना था परंतु आज तक नहीं दिया गया इसके विरोध में आगामी दिनांक 17/04/2025 को सुबह 9:00 बजे खदान में ब्लास्टिक एवं काम बंद करने का निर्णय लिया गया है ।

वही कामबंद हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की घटना दुर्घटना अगर होती है तो एनसीएल प्रबंधन अमलोरी व कम्पनी और जिला प्रशासन की होंगी, जिसकी सूचना सिंगरौली एसडीएम, जिला पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी मोरवा / नवानगर, महाप्रबंधक एनसीएल अमलोरी, कमांडेड सीआईएसएफ अमलोरी क़ो लिखित मे सूचना दे दी गयी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...