Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राख परिवहन हाइवा पेड़ से टकराते हुये बैठी गायों को मारा टक्कर,दो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 17/04/2025

गनियारी के मौहरिया टोला घनी बस्ती में राख परिवहन हाइवा पेड़ से टकराते हुये बैठी दो गाय की मौत, दो मरणासन्न अवस्था मे, सो रहे व्यक्ति बाल- बाल बचा, स्थानीय में आक्रोश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न गनियारी मौहरिया टोला (बलियरी) के एनटीपीसी विंध्यनगर राख डेम के संविदाकार द्वारा राख परिवहन घनी बस्ती से किया जाता है जिसमें आज बीती आज रात मे सड़क के किनारे घर के पास बैठी एक साथ चार गाय क़ो राख परिवहन वाहन हाइवा चढ़ने से दो की मौत हो गयी है और वही दो गाय मरणासन्न अवस्था मे है।

वही स्थानीय जन बताते है कि राख वाहन हाइवा खाली था तेज गति से अनयंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकराते हुये बैठी गाय पर वाहन चढ़ने से यह घटना घटी है और वही एक घर के पास व्यक्ति सो रहा था अगर पेड़ न होता तो उसके चढ़ सकता था पेड़ होने से बाल- बाल बचा है अपना नाम विजय नाइ बता रहा है उसके आँखो देखी हाल है यह पहली घटना नहीं है और वही आये दिन किसी न किसी के घर मे राख परिवहन वाहन घुसना, दीवार टूटना, गाय के ऊपर वाहन चढ़ने से मौत होना पहली बार नहीं है जबकि लगभग डेढ़ माह पूर्व मे हाइवा घर मे घुसा था बाल – बाल बचे थे और वही जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि राख परिवहन के लिये दूसरा रूट बना दिया जायेगा जो अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ आज फिर से घटना घट गयी, सड़क जाम की स्थिति बनी हुयी जो जांच का विषय बना हुआ है ।

वही पशुपालक का नाम हरिश्चंद्र शाह पिता मदनचंद शाह के दो गर्भवती गाय की मौत हो चुकी है और वही विजय नाई पिता रामबरन नाइ के गाय दो गंभीर घायल होकर मरणासन्न की स्थिति में पड़ी है अंतिम सांस ले रही है और वही संतोष शाह पिता छोटेलाल शाह की एक बछिया क़ो गंभीर चोट आयी है स्थानियों मे काफ़ी आक्रोश है मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव व स्थानीय जन काफ़ी संख्या मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...