ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 15/11/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न देश की स्वतंत्रता के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आदिवासी नेता व जननायक बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती के अवसर पर “जनजातीय गौरव दिवस”के रूप में मनाया जाता है।

वही आज सुबह मे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला महामंत्री सुन्दर शाह के द्वारा स्वयं बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया और इसके बाद बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये माल्यार्पण कर नमन किया गया ।

उक्त अवसर पर नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, संतोष वर्मा एडवोकेट, पार्षद संतोष शाह (ददोली), उपयंत्री पीके सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुनदास गुप्ता पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, रामशरण सहित साथ मे नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal