
जिला ब्यूरो कार्यालय बैढ़न
बढ़ता कारवाँ/ मध्यप्रदेश / सिंगरौली- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली- श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं ASP सिंगरौली- शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, CSP विंध्यनगर- पी०एस०परस्ते की सतत् निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत- सुधाकर सिंह परिहार द्वारा, अपनी टीम के साथ शंकर मार्केट जयंत में विवाद करने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आपको बता दें कि-
दिनांक 11नवंबर 2024 को शंकर मार्केट निवासी राहुल कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई, कि- दिनांक 10 नवंबर 2024 के रात में दुकान बंद कर अपने घर शंकर मार्केट जा रहे थे, पीछे से राकेश मिश्रा आया और बोला कि- इतनी रात क्यो घूम रहे हो तब आवेदक द्वारा बताया गया कि दुकान बंद कर घर जा रहे है, तब आरोपी बोला रात में घूमते हो और हमे बता रहे हो कि- दुकान बंद करके घर जा रहे है, और इसी बात को लेकर आरोपी राकेश मिश्रा, आवेदक को बुरी-बुरी गाली देने लगा। आवेदक द्वारा गाली देने से मना करने पर आवेदक के साथ मारपीट करने लगा, जिस पर आरोपी राकेश मिश्रा पिता गणेश मिश्रा उम्र-29 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद थाना गोरियाकोटी जिला सिवान बिहार हाल शंकर मार्केट जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद् करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत ( उपनिरीक्षक ) -सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक- श्यामबिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह, राजवर्धन सिंह, प्रधान आरक्षक- कुनाल सिंह, बीरेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, आरक्षक-प्रकाश सिंह, महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal