ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 02/09/2024
चितरंगी जनपद के ग्राम पंचायत बिरकुनिया के नये सचिव प्रदीप दूबे को यथावत रखने हेतु
ग्रामीण जन पहुँचे जिला पंचायत कार्यालय मांग पर अड़े, पूर्व सचिव पर लगाया आरोप, बना जांच विषय

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पंचायत कार्यालय मुख्यालय बैढ़न मे ग्राम पंचायत बिरकुनिया जनपद पंचायत चितरंगी मे पदस्थ सचिव प्रदीप कुमार दूबे को यथावत रखने के संबंध मे ग्राम पंचायत बिरकुनिया के ग्रामीणजन लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोग आये हुये है ।

वही ग्रामीण जन का कहना है कि इसके पूर्व मे पदस्थ रहे सचिव विजय कुमार सोनी द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया जैसे पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, समग्र आई मे नाम जोड़ने व शासन की विभिन्न योजना का लाभ दिलाने एवं कार्य करने हेतु रिश्वत मांगा जाता है यह आरोप ग्रामीणों ने लगाया गया है और वही ग्रामीण जन काफ़ी नाराज है और वही नये सचिव प्रदीप कुमार दूबे का 2 दिन पूर्व मे पदस्थ किया गया यथावत चाहते है मुख्य मांगो को लेकर घंटो जिला पंचायत कार्यालय परिसर मे अड़े रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal