ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/09/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला चिकित्सालय के एंबुलेंस वाहन चालक अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था आज दिन पहले चरमरा गयी है जिसमें कुल 21 एम्बुलेंस वाहन से चालक व स्टाप कुल मिलाकर 70 लोग एनसीएल मैदान बिलौजी मे पूरी तरह से वाहन को ख़डी कर कामबंद कर हड़ताल पर बैठे हुये है ।
वही एम्बुलेंस वाहन चालकों का कहना है हमारी मांगे यह इस प्रकार है जिले भर मे संचालित जननी एम्बुलेंस, एएलएस एंबुलेंस व बीएलएस एम्बुलेंस वाहन को फर्जी केस मे प्रतिदिन 350 किलोमीटर चलाने का दबाव दिया जाता है और एंबुलेंस वाहन का मेंटिनेन्स एएमटी के अलावा जो भी मेंटेनेंस का खर्च होता है तो एम्बुलेंस कम्पनी के द्वारा चालक के जेब से देने का दबाव बनाया जाता है जो जांच का विषय हुआ है और अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर है जिसमें पुराने इएमटी पायलट को निकालकर नये ईएमटी पायलट को बाहर से बुलाया जा रहा है ।
वही आज हड़ताल से पूर्व डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली प्रशासन को लिखित में मांग पत्र का आवेदन दिया गया है अब यह देखना है कि जिला प्रशासन से क्या आश्वासन मिलता है खबर लिखें जाने तक हड़ताल पर बैठे दिखे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal