Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम सिंगरौली परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हंगामे के साथ हुआ आयोजित

नगर निगम सिंगरौली परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हंगामे के साथ हुआ आयोजित

उठा भ्रष्टाचार का मामला, आयुक्त ने किया उपयंत्री को निलंबित, बना जांच का विषय

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 03 सितम्बर को नगर पालिक निगम सिंगरौली परिषद अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, मेयर ईन काउसिल के सदस्य खुर्शिद आलम, शशि पुष्पराज सिंह, अंजना शाह, शिवकुमारी बर्मा, अर्चना विश्वकर्मा, श्यामला, रीता देवी प्रजापति, बबली शाह, रामगोपाल पाल, आयुक्त नगर निगम डी.के. शर्मा के उपस्थिति मे निर्धारित समयानुसार परिषद की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया।

वही परिषद बैठक में सर्व प्रथम पूर्व बैठक के कार्यवाही का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया इसके तत्पश्चात पार्षदो के द्वारा लगाये गये प्रश्नो का उत्तर दिया गया और वही निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा आज की परिषद बैठक के समापन उपरांत निर्देश दिया गया कि कल दिनांक 4 सितम्बर को परिषद की बैठक पुनः 11:00 बजे से आयोजित कर नगर विकास के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा।

वही कल फिर दिनांक 4 सितम्बर को आयोजित परिषद बैठक में व्यावसायिक प्लाजा गनियारी के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा और साथ निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्को तथा निगम की कालोनियों के नामकरण के संबंध में परिषद बैठक के दौरान चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा।

वही कायाकल्प 2.0 योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पीसीसी सड़क निर्माण, ग्राम गनियारी प्रधानमंत्री आवास योजना की रिक्त भूमि पर विकास कार्य, वार्ड क्र. 40 पुराना धर्मशाला की भूमि पर विकास कार्य के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जायेगा और साथ ही आदर्श वार्ड क्र. 40 मे पुराना जिला चिकित्सालय बैढ़न की भूमि पर विकास के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा और वही ट्रामा सेंटर को भूमि आवंटित करने के संबंध में परिषद बैठक में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा।

वही आज की परिषद बैठक के दौरान नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र. 32 शिवाजी कम्पलेक्स में पाईप लाईन डालने एवं जल प्रदाय सामंग्री इत्यादि का कार्य किया गया उक्त कार्य में अनिमितता की जानकारी होने पर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने स्वंय संज्ञान में लेकर उक्त कार्य की जॉच करायी गयी जिसमें प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित होता है कि शासकीय कार्य में घोर लापरवाही बरती गयी जिसके चलते नगर पालिक निगम सिंगरौली में कार्यरत उपयंत्री पी.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके सभी प्रभार से मुक्त करते हुये कार्यालय में संलग्न किया गया और इसके साथ ही प्रभारी उपयंत्री अनुज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने की कार्यवाही की गयी ।

उक्त परिषद बैठक में पार्षद सीमा जायसवाल, भारतेन्दु पाण्डेय, राममिलन भारती, अखिलेश सिंह, संतोष शाह, आशीष बैस, रामगोपाल पाल, रामनरेश शाह, गौरी अर्जुन दास गुप्ता, अनुष्का अमित यादव, बंतो कौर, कमलेश कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह सहित पार्षद गण व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...