Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कचनी में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को घसीटते हुये कुचला

ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 21/07/2024

कचनी मे मेन रोड मे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को घसीटते हुये कुचला

मौके पर कोतवाली पुलिस ने सड़क जाम को खुलवाकर संभाला मोर्चा, पहुंची न्यायिक मजिस्ट्रेट

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज सुबह लगभग 6:00 बजे कचनी मेन में एक ट्रक (एलपी) क्र. UP 63 T 8928 माल लदा ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को लगभग 50 से 70 मीटर ट्रक के पहिये मे फस जाने से घसीटते हुये एक पैर मे गंभीर चोटे आयी है और वही सिर हाथ पैर व शरीर मे चोटे है

जिसे आनन – फानन मे घायल को जिला अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया जहाँ पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने वाराणसी के लिये उपचार हेतु रेफर कर दिया गया है।

मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार अपने दल बल के साथ साथ कई थानो के पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची है और जाम को खुलवाया गया।

वही बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल क्र. UP 64 AL 0548 वाहन क्षतिग्रस्त हो चुका है जो निवासी कचनी गांव के लालपति कुशवाहा उम्र लगभग 50 वर्ष ड्यूटी जा रहे थे तभी रास्ते कचनी मेन रोड मे यह घटना घट गयी जो जांच का विषय बना हुआ है।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...