Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घनी रिहायसी इलाके मे सकरी सड़को पर भारी वाहन चलने से स्थानीय मे रोष व्याप्त राजीव वार्ड पार्षद ने मामला पहुंचाया पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निराकरण की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/07/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली के राजीव वार्ड 39 बैढ़न के स्थानीय रहवासी बताते है कि इंडिया बाजार से लेकर अनवर टेंट हाउस के घर तक घनी आबादी वाला रिहायसी एरिया होने के साथ साथ दो – दो विद्यालय भी है जो सकरी सड़कों में भारी वाहन हाइवा, डंफर चलने से जाम क़ी स्थिति बनने से आये दिन तू तू – मैं मैं आपस मे होते रहता है और वही भारी वाहने चलने से नगर निगम द्वारा निर्मित सीवर लाइन के कई चेम्बर (ढक्कन) भी धस गये है और वही छोटे – छोटे बच्चे सड़क के किनारे खेलते है व आवागमन होता रहता है जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है और वही निराकरण हेतु स्थानीय जनो ने मांग की है कि बाजार इण्डिया और अनवर टेन्ट हाउस पुलिया के पास दोनों तरफ बैरिकेटिंग लगवाने की मांग की है।

वही राजीव वार्ड 39 के पार्षद अनुष्का अमित यादव ने रहवासियो के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली के आवक जावक शाखा मे विगत दिवस आवेदन पत्र दिया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...