Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चुनावी रंजिश बना दलित हत्या का कारण या फिर बकरे का एक्सीडेंट सच कौन परिजन या पुलिस।।

BK-NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी- पुलिस विज्ञप्ति परिजन आरोप अनुसार जिला के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन 13 जुलाई 2024 को समय लगभग 9:15 बजे सुबह दिनदहाड़े बाबूलाल बंसल सरपंच दूरदूरा के हमशक्ल भाई लाले बंसल पिता गुनीलाल बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम दूरदूरा थाना चितरंगी को आरोपी भाजपा अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल मौहरिया अभिषेक पिता अनिल पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी कुल्हईया विधानसभा क्षेत्र चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश ने अपनी एक्सयूवी कार में सवार हो लाइसेंसी

पिस्टल 32 बोर ले सरपंच दूरदूरा के हमशक्ल भाई का उस समय पीछा किया था जब लाले बंसल मोटर

साइकिल में सवार हो अपने हमशकल भाई सरपंच के ससुराल खैरा अपने जीजा के साथ बीज लेकर जा रहा था तभी भागते समय बकरे से एक्सीडेंट हुआ और मार जाने के भय कारण घायल हजारी बंसल को घटना स्थल में ही छोड़कर भाग रहा था तभी ग्राम तेंदुहा में हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दिया घटनास्थल के भयभीत प्रत्यक्षदर्शी के बताएं अनुसार कार सवार लोगों ने दलित लाले को दौड़ाते हुए गोली मारकर हत्या कर दिये हैं

अशोक सिंह पैगाम पहुंचे दलितों को सांत्वना देने

बता दे हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल इतना भयानक था की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी भी पत्रकारों को ऑन कैमरा कुछ बताने को तैयार नहीं थे ग्राउंड रिपोर्ट की वीडियो सोशल मीडिया में फैलते ही सीधी सिंगरौली जिला के हर पीड़ित के साथ खड़े हो उनकी न्याय की इकलौता लड़ाई लड़ने वाले के नाम से जाना जाने वाले अशोक सिंह पैगाम जिला पंचायत सदस्य समय ना गंवाते हुए पत्रकारों को साथ ले कर पीड़ित दलित के घर उस समय पहुंचे जब मृत दलित लाले का अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौट रहे थे रोते-बिलखते परिजन बताएं हत्या का कारण

दलित लाले हत्या का कारण चुनावी रंजिश सरपंच

दूरदूरा सरपंच के हमशकल भाई मृत लाले के घर सांत्वना देने पैगाम पत्रकारों को साथ ले पीड़ित दलित के घर सबसे पहले पहुंचे गोली हत्या कांड का जायजा लिए औपचारिक चर्चा दौरान सहित ऑन कैमरा भी अपने-अपने अनुभव के आधार पर सभी लोग बताते हुए मृत लाले का हमशकल भाई बाबूलाल बसोर सरपंच ने बताया पंचायत चुनाव में विद्यानंद द्विवेदी पिता लालू राम द्विवेदी अपने कैंडिडेट नंदलाल बसोर को चुनाव लड़ाया था, और मुझ बाबूलाल बसोर को अपना कैंडिडेट बना आनंद सिंह चुनाव लड़ाए थे हम जीत गए और नंदलाल बसोर हार गया तब से हमारे प्रति विद्यानंद द्विवेदी रंजिश रखता था और हमारा हमशक्ल भाई लाले बंसल हमारे साथ रह पंचायत में सहयोग करता था इसके अलावा और मारने का कोई वजह नहीं है शायद हमें समझ कर चुनावी रंजिश के चलते अभिषेक पांडे नित्यानंद द्विवेदी दोनों मिलकर हमारे भाई लाले को हमारे ससुराल जाते समय पोड़ी तेंदुहा में तीन गोली मारकर हत्या दिए हैं। हत्या में विद्यानंद द्विवेदी शामिल हैं या नहीं की जानकारी हेतु पत्रकार विद्यानंद द्विवेदी से पत्रकार मिलने का प्रयास किए किंतु मुलाकात नहीं हुई विद्यानंद के पिता लल्लू राम द्विवेदी से मुलाकात हुई जिन्होंने बताया हमारा लड़का किसी को चुनाव नहीं लड़ाया था और हत्या आरोपी अभिषेक पांडे कुल्हुइया भाजपा नेता से हम लोगों का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

माता-पिता दोनों से अनाथ हो गया दलित बच्चा

गोली कांड में मृत दलित लाले के पिता गुनीलाल बसोर ने तीन वर्ष के बच्चा को दिखाते हुए बताया सहब इस बच्चा की मां एक वर्ष पूर्व ही बच्चा-पति लाले को छोड़ कर दूसरा घर कर ली थी इस बच्चा की परवरिश पिता लाले करता था हत्यारों ने पिता को भी बच्चा से छीन लिए अब इसका परवरिश करने वाला कोई नहीं है जिस बात को सुन मौके में मौजूद पैगाम कुछ रुपए देते हुए बोले घटना की घोर निंदा करता हूं साथ ही अनाथ बच्चा के लिए शासन प्रशासन से विभिन्न मांग करते हुए बोले इस अनाथ बच्चा के परवरिश की जिम्मेवारी एन्जियो सहित शासन उठाएं और हत्यारे चाहे जो भी हो सही तरीके से जांच कर कठोर कार्यवाही करते हुए हत्यारों का घर ध्वस्त कराए अन्यथा हम पीड़ित पक्ष के साथ रह संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे। पुलिस की कार्यवाही और परिजन के बातों को सुन समझ में नहीं आता की चुनावी रंजिश बना दलित लाले हत्या का कारण है या बकरे का एक्सीडेंट सच क्या परिजन का आरोप या पुलिस की कार्यवाही सच संसय में है

पीड़ित दलित के घर नही पहुंची मंत्री चर्चा विषय

राज्य मंत्री माननीय राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र चितरंगी थाना का है बताया जा रहा है घटना के दिन राज्य मंत्री अपने क्षेत्र चितरंगी में मृतक लाले बंसल के पड़ोसी गांव सकेती में पार्टी कार्यक्रम में थीं और अपने क्षेत्र में होते हुए भी गोली हत्या कांड में मृतक के परिजनों से तीन दिन तक मौत का जायजा लेना मंत्री उचित नहीं समझते हुए मृतक के घर सांत्वना देने नहीं पहुंचने की बात पूरा क्षेत्र में तरह-तरह का चर्चा का विषय बना हुआ है लोग कहते हैं हत्या का पूरा तार भाजपा से जुड़ा हुआ हत्यारा मंडल अध्यक्ष के अलावा और भी लोग होंगे जिन्हें बचाने के प्रयास में व्यस्त होने के कारण मंत्री क्षेत्र में होते हुए भी पीड़ित दलित के घर सांत्वना देने तीन तक नहीं पहुंची मामला तूल पड़ रहा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...