ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/07/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना “राजस्व महाभियान” के तहत जिले भर मे नि:शुल्क मे भूमि की ई – केवाईसी, नक्शा तर्मिम, बटनवारा, सीमांकन, नामांतरण, फ़ौती वगैरह का कार्य आज प्राथमिक विद्यालय गनियारी में शिविर के माध्यम से किया जा रहा है और वही आज के बाद अपने नजदीकी पटवारी कार्यालय में 31 अगस्त 2024 तक जाकर संपर्क करे।
मौके पर भाजपा पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता,पटवारी सुदेश गौतम, उमेश नामदेव, नगर निगम गनियारी वार्ड प्रभारी 41रोहिणी उपाध्याय, 40 वार्ड प्रभारी प्रभारी बैढ़न एल.के.सिंह, आपरेटर आशीष विश्वकर्मा, रामकुमार शाह, गुलाब चंद यादव सहित अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal