
बढ़ता कारवां (मध्य प्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी :- सूत्रों के बताए अनुसार पंचायतों में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार की खबर तो आप लोग आए दिन पढ़ते रहते हैं लेकिन उन्हीं भ्रष्टाचारियों के बीच एक ऐसा भी खोपड़ी अर्थात दिमाग वाली महिला सरपंच दो आदिवासी बस्ती को शायद अपने पैसे से डबल तोहफा सौंपते हुए सुदूर आदिवासी बस्ती को सड़क से जोड़ दी हैं ऐसे सरपंच सचिव रोजगार सहायक तीनों को कलेक्टर के

ऑटोग्राफ वाला प्रशस्ति पत्र तैयार कर देना चाहिए, खैर प्रशस्ति पत्र लेन-देन करना भ्रष्टाचारियों सहित उनके कवच रूपी खंडन पत्रकारों के बीच का मामला है चाहे अभी लेनदेन करें या फिर 15 अगस्त को।

पूरा मामला- सिंगरौली जिला के जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खटाई का है जहां के सरपंच सचिव आचार संहिता दौरान एसटीएस ना हो पाने के बावजूद भी सुदूर आदिवासी बस्ती को सड़क से जोड़ने मैं तो काफी मेहनत की गई एक भूमि स्वामी के सहमत नही होने के बाद भी धुपखड़िया बैगा बस्ती सहित कोलान बस्ती के रहवासियों की यातायात परेशानी देखते हुए आगामी बरसात के पहले 120 घंटा में ही जेसीबी मशीन लगाकर शायद अपने पैसे से दो सड़क का निर्माण करा मुख्य सड़क से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया गया है वहीं यह भी बताया जा रहा है सड़क का निर्माण कार्य सरपंच अपने पैसे से नहीं पंचायत से कराए हैं आजकल सरपंच सचिव ऐसे ही मशीन से काम पूरा कराने के बाद एसटीएस कराते समय इंजीनियर एसडीओ सीइओ इत्यादि सभी का हिस्सा दे मजदूरों का रोजगार डकार जाते हैं
जांच के बाद हो सकती है बड़ी कार्यवाही- खटाई पंचायत में हुए सड़क निर्माण कार्य के वीडियो के साथ एक ऑडियो भी फॉरवर्ड किया गया है जिसमें स्पष्ट सुनाई पड़ रहा है कि शायद सूचना करता पत्रकार द्वारा जनपद चितरंगी सीईओ को जेसीबी से सड़क निर्माण की जानकारी दिया गया फोन में ही सीईओ पूछते हैं रोड मतलब सुदूर सड़क नरेगा से कम हुआ है, इतना ही नहीं जवाब दौरान सीइओ बोले कल लोहदा का भी शिकायत आया है इंजीनियर को जांच हेतु बोलता हूं काम को जीरो कर देंगे और एफआईआर अलग से दर्ज कराएंगे। ऐसे में माना जा रहा है खटाई पंचायत में हुए निर्माण कार्य की जांच के बाद संबंधित दोषियों के प्रति बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal