Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लगभग पूरा जनपद क्षेत्र सहित ग्राम पंचायत लमसरई में भ्रष्टाचार सीमा पार कलेक्टर को स्वयं करनी चाहिए कार्यवाही।

लगभग पूरा जनपद क्षेत्र सहित ग्राम पंचायत लमसरई में भ्रष्टाचार सीमा पार कलेक्टर को स्वयं करनी चाहिए कार्यवाही।

शिक्षक ने कहा पत्रकार अपनी आत्मा हत्या कर भ्रष्टाचारियों का सुरक्षा कवच बन गए।।

_बढ़ता कारवां (मध्य प्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह/आरपी सोनी-

सिंगरौली जिला के चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत लगभग सभी पंचायतों में करोड़ों का व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों मिली भगत की बदबू फैल रही है जिस बदबू को सुगंधित बनाने हेतु भ्रष्टाचारी द्वारा किराए के खंडन पत्रकारों को बुलाकर झूठी सूचना फैलाते हुए पीड़ित-गरीबों की आवाज को आए दिन दबाया जा

रहा है जिस बात को लेकर शासन प्रशासन सहित पत्रकारों से विश्वास खोते हुए लोग रुष्ट देखें जा रहें हैं। वहीं चर्चा दौरान एक व्यक्ति ने कहा पत्रकार महोदय हम शिक्षक थे एक समय था जब विज्ञापन सहयोग से संपादक चलते थे और किसी भ्रष्टाचारी के सामने खड़े हो जाते थे तो भ्रष्ट अधिकारियों की पतलूम गीला हो जाता था, आज कुछ लोगों को छोड़ जादातर दायित्वों को भूल अपनी आत्मा की हत्या कर बिना

विज्ञापन निकाले कार्यालयों में गलत तरीके से बिल पास करने के एवज में चरण वंदन करने के साथ कुछ भी सूचना देते हुए पत्रकार पद की गरिमा चकनाचूर कर भ्रष्टाचारियों का सुरक्षा कवच बन गए हैं।

*खबर पूरी पढ़ें कार्यवाही का जादा उम्मीद ना करें-* खबर चितरंगी जनपद पंचायत से है जहां के पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिर्फ नाम के हरिश्चंद्र द्विवेदी को काम में लगभग पूरी तरह भ्रष्ट कहना गलत नहीं होगा क्षेत्र के लगभग हर पंचायतों में करोड़ों का भ्रष्टाचार की बदबू फैलाते हुए ग्राम पंचायत लमसरई के सरपंच सरस्वती देवी से भ्रष्टाचार की सीमा पार करा दिए हैं कार्यवाहक प्रदीप बैस सहित बबलू बैस द्वारा पुराने मेड़ बंधान का

मिट्टी भस्का नई मिट्टी बना लघु तालाब का पैसा आहरित किया जाना बताया जा रहा है पंचायत में भ्रष्टाचार करते हुए संतोष कुमार बैस सरपंच प्रतिनिधि झूठी शिकायत करा रोजगार सहायक का आईडी (पासवर्ड) छिन कर वर्तमान में दर्जन भर निर्माण कार्य प्रारंभ किए होने के बावजूद भी ग्रामीण मजदूर को रोजगार से वंचित किया जा रहा है वहीं पिछड़ा सामान्य व्यक्तियों के नाम से मास्टर रोल जारी कराए हैं शिकायत के बाद दर्जन भर हरिजन आदिवासी मजदूरों को काम में लगाया गया जिनसे पुराने मेड़ के ऊपर हल्की मिट्टी छिड़का एवं पुराने निर्माण कार्य का मिट्टी भस्का कर नया निर्माण दिखाते हुए ज्यादातर जेसीबी से कार्य करा मजदूरों का हक मार करोड़ों रुपए का डाका डाला जा रहा है ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य की फोटो देखकर आप भी यह कहने को मजबूर हो जाएंगे की भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दिया गया। वहीं मौजूद लोगों ने बताया हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी जिसका हरिश्चंद्र द्विवेदी सिइओ जांच करने आए थे जिन्होंने पंचायत के कुछ कार्य देखकर बोलें पंचायतों में इसी तरह से काम होता है। बताते चलें हुए भ्रष्टाचार में कार्यवाही करने की जिम्मेदारी जनपद सिइओ सहित जिला सिइओ की होती है किंतु सरपंच-सचिन इंजीनियर-एसडीओ सहित जनपद जिला दोनों सिइओ, सभी भ्रष्टाचार से अर्जित मोटी रकम का अपना-अपना हिस्सा ले गूगल मीटिंग एसी में बैठे ऐस करते हुए बताया जा रहा है ऐसे में रोजगार से वंचित ग्रामीण मजदूर खबर के माध्यम चंद्रशेखर शुक्ला जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्यवाही सहित रोजगार हेतु गुहार लगाए हैं। परंतु ग्रामीण मजदूर रोजगार की जादा उम्मीद ना करें।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...