Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोटर साईकिल की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनिया में दो मोटर साइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि दुसरी मोटर साइकिल का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में चल रहा है।

वही चितरंगी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नौगई निवासी कुंवर सिंह पिता स्व. इन्द्रजीत सिंह गोंड़ उम्र 28 वर्ष मोटर साइकिल क्र. एमपी 66 एम.ए. 5355 में सवार होकर आज दिन के सुबह करीब 10:30 बजे बैढऩ की ओर जा रहा था बसनिया गांव के मुख्य मार्ग में छोटेलाल यादव पिता बबुआ यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पोंड़ी बरगवां की मोटर साइकिल नम्बर एमपी 66 जेडबी 8462 बगैया की ओर से तेज गति में आ रहा था कि दोनो वाहन चालक आपस मे टकराकर घायल हो गये जहां कुंवर सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी।

इस घटना की जानकारी कुंवर सिंह के परिजनों को बसनिया के सरपंच के माध्यम से मिली और वही मौके पर परिजन पहुंचे तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी वही घायल छोटेलाल को उपचार के लिये चितरंगी अस्पताल लाया गया जिसका उपचार चल रहा है इधर घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंच पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले को लेकर जांच मे जुटी है।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...