Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीबीएल कम्पनी के पूर्व कर्मी व भू-विस्थापित मिलकर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न निगाही में ओबी रिमूविंग का कार्य कर रही ओबी कंपनियों में रोजगार की मांग का मसला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है और वही खासकर यहां कुछ माह पूर्व संचालित हुई ओबी कंपनी केटीएल (सिक्कल लॉजिस्टिक कंडोई) में रोजगार की मांग डीबीएल के पूर्व कर्मी व आसपास के भू-विस्थापित जन (ग्राम नवानगर, घरौली, इटवा, नंदगांव, बनौली, अमझर, दसौती के निवासी) काफी समय कर रहे हैं लेकिन इनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है और ऐसे में हाल ही में इन सभी ने संयुक्त रूप से एक पत्र निगाही महाप्रबंधक को दिया गया है।

*जिसमें ये कहा गया है कि शासन- प्रशासन के निर्देश के बाद भी ओबी कंपनियों के जिम्मेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं और डीबीएल के पूर्व कर्मियों व आसपास के भूविस्थापित जनों को नौकरी नहीं दे रहे हैं इसलिए सभी लोग मजबूर होकर अब कल 18 मई 2024 को निगाही में संचालित ओबी कंपनियों केटीएल और पीसी पटेल, दोनों का कार्य बंद कराकर शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चिकालीन हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी कम्पनी प्रबंधन की होंगी ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...