ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/05/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली के सफाई कर्मचारियों के साथ एक दुकानदार अशोक कुमार गुप्ता (वंशिका ब्यूटीपार्लर) के द्वारा मां बहन की भद्दी – भद्दी गाली करते हुये मारपीट करने पर उताऊ हो गया और देख लेने की धमकी दी हैं।

वही बताते हैं कि कल विगत दिवस नगर पालिक निगम सिंगरौली के कर्मचारियों के द्वारा नाली सफाई की गयी थी जिसको आज सुबह में बचे हुये नाली को सफाई करने के लिये गये हुये व कचरा उठाने को लेकर अशोक गुप्ता के द्वारा सफाई कर्मचारी को गाली गलौज व मारपीट करने के लिये उतारू हो गया था समस्त कर्मचारी इन बातों को लेकर थाना कोतवाली बैढ़न में मामला दर्ज करने के लिये चारो जोन के कर्मचारियो का थाना मे जमावड़ा लगा हुआ हैं ।
वही कर्मचारी संघ के अध्यक्षों का कहना है कि गाली गलौज व मारपीट करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होती हैं तो अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal