ब्रेकिंग न्यूज़ :-सिंगरौली दिनांक:- 9/5/2024
खबर का हुआ असर खंड प्रशासन का आदेश जारी मुआवजा गैंग भयभीत।।
बढ़ता कारवां मध्य प्रदेश राज कुमार सिंह/आरपी सोनी :-

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच प्रस्तावित नेशनल हाईवे मार्ग 135C में फंसने वाले ग्रामों के भूमि पर मुआवजा गैंग सक्रिय हो इन दोनों पट्टा सहित राजस्व की भूमि में अच्छा खासा मुआवजा प्राप्त करने हेतु अनुचित घरों सहित बोर का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस खबर को बढ़ता कारवां दबंग सम्राट प्रादेशीत समाचार के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया खबर को सुरेश जादव सक्षम प्रभारी (भू-अर्जन) एवं अनुविभागीय

अधिकारी राजस्व चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश द्वारा कार्यालय उपखंड अधिकारी चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) गंभीरता से लेते हुए दिनांक 8 मई 2024 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को सूची के साथ नेशनल हाईवे में फंसने वाले 19 पंचायतों का नाम उल्लेखित करते हुए। विषय भवन अनुज्ञा पत्र

जारी किए जाने संबंध में। भवन निर्माण हेतु अनुमति प्रदान न किए जाने एवं नवीन निर्माण कार्य प्रतिबंधित किए जावे सहित शासन को होने वाला आर्थिक क्षति रोके जा सकने हेतु विधिवत एक पेज का आदेश जारी कर दिया गया है।

मुआवजा गैंग भयभीत :- सुरेश जादव सक्षम प्रभारी (भू-अर्जन) एवं अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के आदेश सोशल मीडिया में फैलते ही मुआवजा गैंग भयभीत हो गया है। सूत्रों की बात माने तो मुआवजा गैंग में पूंजीपति, सहित राजस्व कर्मचारी, एवं बन्दन, अभिनंदन, खंडन, खबर प्रमुखता से लिखने वाले क्षेत्र के चर्चित कुछ पत्रकार भी शामिल होने की खबर है अब देखने वाली बात यह होगी कि (भू-अर्जन) अधिकारी का आदेश कितना प्रभावशील होता है।
स्वतंत्र पत्रकारों का टीम जुटा आर्थिक क्षति बचाने में पढ़ें शेष अगले अंक में……..!
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal