संवाददाता आरपी सोनी-
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली:- मध्य प्रदेश सिंगरौली जिला से उत्तर प्रदेश प्रयागराज पहुंच मार्ग नेशनल हाईवे 135C प्रस्तावित चिन्हित भूमि में सिंगरौली जिले के चिन्हित भूमि में मुआवजा गैंग सक्रिय हो इन दिनों पट्टा सहित राजस्व की भूमियों में अवैध घरों का निर्माण कार्य किया और कराया जा रहा है इसी तरह से चला रहा तो
सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होने से कोई नहीं रोक सकता वही रोड़ में गिट्टी रेत ईटा फैले होने के चलते बाइक चालकों का एक्सीडेंट हो जान जाने की संभावना बनी है किंतु स्थानी पुलिस प्रशासन सहित राजस्व खनिज कर्मचारी सब जानते हुए अनजान बन कार्यवाही नहीं करते हुए मूक दर्शक बने हैं
श्रम संपत्ति होगा नष्ट – मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तावित नेशनल हाईवे 135C सिंगरौली जिला स्थित चिन्हित क्षेत्र के मोरवा बरगवां चितरंगी गढ़वा थाना क्षेत्र निवासी सहित बाहरी व्यक्तियों के गैंग द्वारा मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से पट्टेधारियों की भूमि क्रय कर घर निर्माण सहित प्रतिबंधित क्षेत्र में दनादन बोर होल कराया जा रहा है इतना ही नहीं सूत्रों की बात माने तो
लोगों के साथ राजस्व कर्मचारियों द्वारा भी पट्टाधारियों से बकायदे जमीन का बैनामा करा घर सहित बोर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वहीं बताया जा रहा है पटवारियों द्वारा भूमि स्वामियों को बतौर बोनस के रूप में शासन की भूमि में अतिक्रमण कराया जा रहा है इतना ही नहीं शासन के भूमि में नवनिर्मित घर का मुआवजा दिलाने का अतिक्रमण कारियों से वादा भी किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक
प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही नहीं किया गया है ऐसे में प्रस्तावित नेशनल हाईवे निकालते समय घरों का मुआवजा वितरण पश्चात निर्मित घर ध्वस्त किया जाएगा जिस दौरान श्रम और संपत्ति दोनों नष्ट होने की पूरी संभावना निश्चित है
आये दिन हो रहा एक्सीडेंट प्रशासन जानते हुए अनजान- सिंगरौली टू प्रयागराज प्रस्तावित नेशनल हाईवे चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली टू चितरंगी पहुंच रोड़ भी फंसता है जिसके किनारे मुआवजा गैंग लोगों द्वारा घर निर्माण कराने हेतु ईटा गिट्टी सरिया मटेरियल सहित रेत रोड़ में गिरा दिया गया जो रेत रोड़ में फ़ैल गया फैले रेत में बाइक चालक फिसल कर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं वही ओवरलोड ट्रैक्टर टिपर गीता गिट्टी बालू लोड कर 24 घंटा रोड़ में फर्राटे भर रहे हैं जहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है किंतु निर्माण कार्य सहित दुर्घटना को रोकने हेतु जिम्मेदार प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसे में खबर के माध्यम जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग की जाती है।
मुआवजा गैंग सक्रिय राजस्व अधिकारी बने मूक दर्शक।।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal