
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न रेत माफिया द्वारा शहडोल में एक पुलिस कर्मी पर वाहन चढ़ाकर हत्या किये जाने तथा सिंगरौली जिले में विगत दिवस रेत ठेकेदार की आफिस में घुसकर तोड़फोड़ किये जाने की घटना के बाद खनिज, राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्रहवा में दबिश दी गयी और हर्रहवा में रेत माफिया द्वारा अवैध रुप से बड़ी मात्रा में रेत डंप करके रखी गयी थी जो अवैध रुप से रखी रेत को जब्त करने की कार्यवाही की गयी ।
वही बताया जा रहा है कि डंप कर रखी गयी रेत 105 घनमीटर के करीब है जिसकी कीमत लाखों रूपये में है और वहीं संयुक्त टीम ने मुरम के अवैध उत्खनन व परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया है और मुरम-मिट्टी की हो रही खुदाई शहर में इन दिनों नये मकान बन रहे हैं जो नये मकानों में पाटने के लिए मिट्टी व मुरम की आवश्यकता पड़ रही है लोग सरकारी जमीनों से अवैध रुप से मिट्टी, मुरम की निकासी कर रहे हैं।
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता, एसडीएम सृजन वर्मा, सीएसपी पीएस सिंह परस्ते और खनिज अधिकारी ए.के. राय के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, विद्याकांत तिवारी, मुनेंद्र सिंह, दीनबंधु, गजानंद कुमार शामिल थे और वही शहर के बलियरी क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन से मुरम की अवैध रुप से खुदाई की जा रही थी जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर जब्ती की कार्यवाही की गयी ।
बताया जा रहा है कि अवैध खनन राजेश शाह पिता मूलचंद्र शाह निवासी जमुआ द्वारा कराया जा रहा था जो अवैध रुप से मुरम की खुदाई कराने वाले आरोपी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर कार्यवाही के लिये कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा, जो कल रविवार को की गयी कार्यवाही से रेत माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal