Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार लाकर नियमित राशन मुहैया कराये – कलेक्टर

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार लाकर नियमित राशन मुहैया कराये – कलेक्टर

सीएम हेल्प लाईन के लंबित प्रकरणो का समय सीमा मे निराकरण करे – श्री शुक्ला

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न   सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार लाकर नियमित राशन मुहैया कराया जाये व संबंधित माह का उठाव उसी माह में शत प्रतिशत वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे।

सीएम हेल्प लाईन में लंबित प्रकरणो का निराकरण समय सीमा के अंदर संतुष्टि पूर्वक किया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिया गया।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित प्रकरणो की जानकारी विभागवार लेने के पश्चात निर्देश दिये कि कुछ विभागो के द्वारा रूचि न लेने के फलस्वरूप सीएम हेल्प लाईन में दर्ज आवेदन पत्रो का निराकरण नही किया गया है जो अत्यन्त ही खेद जनक है साथ ही जिले कि रैकिंग प्रभावित हो रही है ऐसे विभागीय अधिकारी निर्धारित समय पर लंबित प्रकरणो का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने 100 दिवस, 300 दिवस के लंबित प्रकरणो के निराकरण के संबंध में चर्चा उपरांत निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणो का शीघ्र निराकरण किया जाये वही उपस्थित राजस्व अधिकारियो को भी इस आशय के निर्देश दिये कि नामातरण, वटनवारा, सीमांकन, भू स्वमित्व योजना मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के लंबित प्रकरणो का शीघ्र निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने सार्वजनिक विरतण प्रणाली के तहत खाद्यान व्यवस्था की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि समय पर खाद्यान का उठाव कर उसी माह में शत प्रतिशत वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे और साथ ही खाद्यान की दुकाने नियमित रूप से निर्धारित दिवसो में खोली जाये और कलेक्टर ने पेयजल के उपलब्धता की समीक्षा करते हुये कार्यपालन यंत्री लोकस्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतो में लगे हुये हैन्ड पंम्पो के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाये और साथ ही बिगड़े हैन्ड पम्पो का सुधार कराये नियमित निगरानी रखे ताकि पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने पीएचई कार्यपालन यंत्री के साथ साथ पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को इस आशय के निर्देश दिये कि जहा पर हैन्डपम्प के माध्यम से पेयजल नही मिल रहा है ऐसे स्थलो का चिन्हित कर टैकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराये और साथ ही यह भी आदेश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवो, सरपंचो, रोजगार सहायको की बैठक कर क्षेत्र की जल समस्या का अवलोकन करे तथा निवारण के लिए नीतिबद्ध कार्य करे।

उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त डी.के.शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उपायुक्त सहकारित पी.के. मिश्रा सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...