Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोटर साईकिल के साथ कोतवाली पुलिस ने पकड़ा चोर, बैढऩ के अंबेडकर चौक से हुई थी चोरी

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना बैढऩ से थोड़ी दूर अंबेडकर चौराहा से पिछले सप्ताह एक मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी जहां चोरी घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की और इसी बीच शासन निवासी चोर के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद हुयी ।

कोतवाली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महेंद्र जायसवाल निवासी बलियरी रोड बैढऩ ने 3 मई को रिपोर्ट लेख करायी कि मोटर साइकिल क्र. सी.जी. 15 जेड सी 1099 को 30 अप्रैल को शाम 7 बजे अंबेडकर चौक पर खड़ी कर दी थी जिसे कोई अज्ञात चोर मोटर साईकिल चोरी कर ले गया है ।

रिपोर्ट पर थाना बैढऩ में धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया और इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही आशीष शाह पिता राम लक्ष्मण शाह उम्र 20 वर्ष निवासी शासन थाना बैढऩ के कब्जे से मुताबिक चोरी की मोटरसाइकिल सीजी 15 जेडसी 1099 कीमती 90000 रुपये की जप्त की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई अपराध पंजीबद्ध हैं ।

उक्त कार्यवाही मे कोतवाली निरीक्षक सुधेश तिवारी, एसआई रामबहोरी प्रजापति, प्रधान आरक्षक सूर्यभान, जितेंद्र सेंगर, रामकृष्ण बागरी, आरक्षक संजू धुर्वे की अहम भूमिका रही।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...