
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न रेत के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर सरई पुलिस ने आज सुबह गजरा बहरा से तीन ट्रैक्टरों को जप्त कर कार्यवाही की गयी है।
वही मिली जानकारी के अनुसार सरई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की लंबे समय से गजरा बहरा इलाके में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है और वही सूचना पर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो तीन टैक्टर अवैध रेत के परिवहन में लिप्त पाये गये जो सुबह सरई पुलिस ने घेराबंदी कर प्रातः 6 बजे तीन अवैध रेत लोड को जप्त कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में सरई थाना प्रभारी व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal