Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भीषण गर्मी को देखते हुये इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा नि:शुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न  भीषण गर्मी व मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुये आम राहगीरों और मुख्य स्थान पर आने जाने वाले लोगों के लिये जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने, बैढ़न मे इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगराली के सौजन्य से जन प्रयास फाउंडेशन द्वारा संचालित नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर उद्घाटन रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन एस.डी. सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि रेडक्रॉस द्वारा सदैव नि:स्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा किया जाता है एवं भीषण गर्मी में पानी पिलाना बहुत ही पुनीत कार्य है और इस प्याऊ के खुलने से आम जनमानस को काफी राहत मिलेगा और जिले में ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में मिट्टी के मटके का शुद्ध शीतल जल, गुड़ एवं बताशा के साथ उपलब्ध कराया जायेगा ।

उक्त अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ डी.के. मिश्रा, राजाराम केशरी, विवेक कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश मिश्रा, जन प्रयास फाउंडेशन अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय, सचिव अमरदीप भारूका, सत्येंद्र पाण्डेय, रौनक भारुका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...