
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया (दद्दा जी) के निर्देशनुसार कल 1 मई 2024 को “विश्व मजदूर दिवस” पर पूरे प्रदेश मे एक साथ कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा जायेगा ।
वही प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिंगरौली मे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिलाधक्ष धीरेंद्रधर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप श्रीवास्तव व ए पी गोस्वामी प्रदेश संयुक्त सचिव के गरिमामय उपस्थिति मे 21 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम संबोधित कलेक्टर को सौंपा जायेगा।
वही जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने सभी पदाधिकारी व सदस्य साथियों से कल दिनांक 1 मई 2024 को सुबह 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय मे पहुंचने की अपील की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal