ब्यूरो कार्यालय सिंगरौली- 26 अप्रैल 2024

BK-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह आर पी सोनी :- वन्य प्राणी संपदा सुरक्षा को लेकर सरकार जहां करोड़ों का बजट खर्च कर जंगली जानवर सुरक्षा सामग्री के अलावा सुरक्षा कर्मी तैनात कर उन्हें लाखों रुपए महीना सैलरी देती है किन्तु आज वन्य प्राणी का आंकड़ा शायद सिर्फ कागज में बचा होगा जिन जंगलों में गत दो दशकों पहले हिरण सूअर सांभर खरगोश इत्यादि तरह-तरह के वन्य जीवों का आए दिन झुंड देखने को मिलते थे वहीं आज विभाग की नाकामी जंगल दोहन सहित शिकार होने के चलते वन्य जीव विलुप्त हो सिर्फ कागज में बचे होंगे मौजूदा समय जंगल में ढूंढने पर भी देखने को नहीं मिलते। लंगूरों का झुंड के अलावा तीतर मोर ढूंढने पर जरूर कहीं-कहीं दिखते हैं जिनकी सुरक्षा भी भगवान भरोसे है

जिसका जीता जागता प्रमाण जिले के वन परिक्षेत्र चितरंगी अंतर्गत बीट क्रमांक 11 के जंगल से इमारती लकड़ी तेजी से कटाई करा तस्करी करने में वन विभाग के कर्मचारी लिप्त होने की सूचना मिल रही है, गजब की बात तो यह है बीते 25 अप्रैल 2024 को जंगल से होकर गुजरने वाली लालमटी रोड पुल के पूर्वी दिशा में एक लंगूर वाहन एक्सीडेंट में लगभग समय 12:00 बजे मृत हो लावारिस जैसे दिनभर पड़ा रहा मृत लंगूर के बॉडी को कौवा नोचते रहे किंतु जंगली जानवर के सुरक्षा में तैनात अजमेर सिंह बीट गार्ड को अपने बीट का गार्डिंग करने के बाद भी पता नहीं चला जिस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वन विभाग सहित बीट गार्ड जंगली जानवरों का सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर हैं स्थानीय लोगों द्वारा मृत लंगूर की फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया वायरल वीडियो से विभाग सूचित हो साम सात बजे लंगूर की बॉडी चितरंगी रेन्ज लाया गया
बताया जा रहा है रवि शेखर सिंह परिहार वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश में सुरेश कुमार प्रजापति प्रभारी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा मृत लंगूर की बॉडी रेन्ज में सुरक्षित रखा गया अजमेर सिंह सहित कई बीट गार्ड के मौजूदगी में 26 अप्रैल 2024 को सुबह लंगूर का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर जांच जारी है
इमारती लकड़ी तस्करी खबर पड़े अगले अंक में……..!
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal