
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के द्वारा आज दिनांक 26/04/2024 को इंदिरा चौक से लेकर राजीव चौक (माजन मोड) तक मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था व चेकिंग में लगे अधिकारी – कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये बढ़ती गर्मी धूप से बचाव हेतु पानी की बोतल व गमछा का वितरण किया गया और वही कर्मचारियो को बढ़ती गर्मी धूप से बचाव संबंधी उपाय भी बताये गये।
वही धूप से बचने हेतु ड्यूटी के दौरान स्पोर्ट्स कैप लगाने के लिये निर्देश दिये गये और यातायात व्यवस्था में चौराहे पर लगे कर्मचारियों को बैरेट कैप के स्थान पर स्पोर्ट्स कैप धारण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे चेहरे को धूप से बचाया जा सके और वही मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक रामायण मिश्रा पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal