Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा “विश्व मजदूर दिवस” पर कल 01 मई को बैढ़न के अम्बेडकर चौक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी “विश्व मजदूर दिवस” 01 मई के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव डॉ डी.के. मिश्रा के कुशल नेतृत्व में वृहद् नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रामलीला मैदान अम्बेडकर चौक के पास आयोजित किया जायेगा।

जिसमें श्रमिकों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप का जांच एवं आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरण किया जायेगा और इसके साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिंगरौली, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित दिव्यांग उपकरण का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें कृत्रिम हाथ एवं पैर निर्माण कर दिव्यांगो को नि:शुल्क प्रदान किया जाता है और श्रवण बाधित लोगों के कान का जांच किया जायेगा एवं फिजियोथेरेपी के माध्यम से अनेकों असाध्य बीमारी का इलाज के बारे में जानकारी प्रदान किया जायेगा ।

वही रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील किया गया है कि आप उक्त स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...