
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न लोकसभा क्षेत्र – 11 सीधी/सिंगरौली “भारतीय पसमांदा मंच” के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर सिद्दीकी के आह्वान पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. इदरीस के मौजूदगी मे “भाजपा पसमांदा मंच” के प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने कल दिनांक 13/04/2024 को शाम लगभग 6:00 बजे सिंगरौली जिले के तेलदह बाजार मे बैठक सम्पन्न हुयी ।

वही विंध्य क्षेत्र के प्रभारी गुलाम मोहम्मद बताते हैं कि पसमांदा का अर्थ गरीब, दबे – कुचले, शोषित पीड़ित व शिक्षा स्वास्थ्य से वंचित है उनके उत्थान के लिये यह संस्था कार्य कर रही है जो सरकार की विभिन्न योजनाये जैसे आवास, नल जल, शिक्षा- स्वास्थ्य – रोजगार इत्यादि शासन की चल रहे योजनाओं का लाभ दिलवाने एवं जागरूक करने का उद्देश्य है और यह उर्दू भाषा मे पसमांदा है पसमांदा को लेकर भाजपा सरकार महत्व दे रही है जिसे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष मे वोट करने हेतु जगह-जगह बैठके की जा रही है।

इस बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने बताया कि लोकसभा चुनाव – 2024 आगामी दिवस 19 अप्रैल को मतदान होना है जिसे देखते हुये पसमांदा के पदाधिकारी, सदस्यों और स्थानीय जनो को जानकारी दी कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजना चलायी जा रही है उसके बारे मे अवगत कराया और वही सरकार की योजनाओं से लाभाविंत भी है और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मानकर भाजपा के पक्ष वोट करने की अपील की है ।
उक्त बैठक में भाजपा पसमांदा मंच सिंगरौली जिलाध्यक्ष कलीमुल्ला सिद्दीकी, जिला प्रभारी मो. दीन अंसारी, याकूब खान, महामंत्री मो. नजीर हुसैन,मो. रमजान, गुलाम मुस्तफा, एजाज मोहम्मद उर्फ छोटे, मो. फारूक अब्दुल्ला महामंत्री, वाजिद अली, मो तारीफ खान, दोस्त मोहम्मद, रब्बुल हुसैन, मो. राशिद, सिद्धू रामानंद, दयाराम कुशवाहा, नारायण जायसवाल, मंच का सफल संचालक भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुद्दूश, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य व स्थानीय जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal