Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 133वीं जयंती पर बड़े हर्षोउल्लास व ढोल नगाड़े के साथ शहर में प्रभात फेरी निकालकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया जयंती

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारत देश के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की आज 14 अप्रैल को 133 वीं जयंती के अवसर पर अजाक्स – अपाक्स संगठन के द्वारा बड़े धूमधाम व ढोल नगाड़े के साथ शहर में प्रभात रैली निकालकर बाबा साहेब के प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, अजाक्स – अपाक्स संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया ।

वही आज सुबह लगभग 10 बजे आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और नगर निगम पार्षद, कांग्रेस पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल और के इंडिया एलाइंस के द्वारा बैढ़न अंबेडकर चौक पर अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर आम आदमी पार्टी से कुम्भेश्वर जायसवाल, बीके श्रीवास्तव, रतिभान भारती,असलम खान, पार्षद प्रतिनिधि इन्द्रेश शाह, कांग्रेस से रामअशोक शर्मा, मनोज दूबे, अवनीश दूबे, पार्षद अनिल बैस, रामगोपाल पाल, संतोष सोनी उर्फ़ पूर्णमासी, सुषमा, रविकांत सोनी अजाक्स से डीपी चौधरी सहित इंडिया एलाइंस एवं अजाक्स – आपक्स संगठन से अन्य पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...