रमजान के पवित्र महीने के 19 रोजे के दिन “मस्जिदे आयशा” परिसर में
“आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी” ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन
समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के लोग रहे शामिल

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “मस्जिदे आयशा” राजीव वार्ड 39 बैढ़न में स्थित है आज दिनांक 30/03/2024 को रमजान का 19 वां रोजे के दिन “आइडियल सोशल वेलफेयर सोसायटी” बैढ़न के द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो से अधिक संख्या मे समाजसेवी, राजनैतिक दल व रोजेदार सम्मलित हुये थे ।

उक्त अवसर पर “मस्जिदे आयशा” सदर हज्जिन शमा भारती, नूरी जामा मस्जिद सदर शाहनवाज खान, नवजीवन बिहार मस्जिद सदर जनाब शाहिद, मध्य प्रदेश हज कमेटी सदस्य जम्मू बेग, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल, रविकांत सोनी, वार्ड 39 पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, करमुल्ला, अशरफ अली अंसारी, गुड्डू, सोनू खान, 38 वार्ड पार्षद अनिल बैस, पार्षद आशीष, रियाज खान मो. राजु खान, सुदामा कुशवाहा, फरदीन खान, आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष उमर एवं सदस्य फिरोज खान, युनुस खान, दिलशाद अहमद, असफाक खान, इब्राहिम खान, लज्जू खान, शहनवाज खान, सोनू खान, अबू जैद, अजहर, मो अंसार, मुर्तुजा सहित सैकड़ो की संख्या में रोजा इफ्तार मे शामिल रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal