Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आम नगरिको को सड़क जाम से निजात दिलाने हेतु नगर निगम अमला, कोतवाली व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे हटाया गया अवैध अतिक्रमण

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/03/2024

आम नगरिको को सड़क जाम से निजात दिलाने हेतु नगर निगम अमला, कोतवाली व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे

हटाया गया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिला निजात, दिखने लगी चौड़ी सडके

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली नगरीय क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न मुख्य बाजार व आसपास शहर मे यातायात जाम निजात से दिलाने व सुदृढ़ व्यवस्था बनाने एवं सौंदर्यकरण करने के उद्देश्य से बाजार के आसपास जैसे मल्हार पार्क, काली मंदिर रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी रोड, गल्ला मंडी, थाना रोड इत्यादि भीड़भाड़ वाले जगहों पर समझाइस दी गयी कि नाली के

बाहर दुकान व सामान वैगरह न लगाये क्योंकि आवागमन करने में सड़क बाधित होती है और वहीं कुछ जगहों पर तत्काल में निगम अमला द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और वही अंतरराज्ययीय बस स्टैंण्ड में समय सारणी के पूर्व स्टैंड के खाचे मे खड़ी रहती है ऐसे बस चालकों व मालिकों को नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा और जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के द्वारा स्टैंड से ख़डी बसों को तत्काल हटवाया गया और वही हिदायत दिया गया कि बस छूटने के समय से लगभग एक से आधे घंटे के अंदर बस स्टैंड के खाचे में ही खड़ा करें ।

वही फुटपाथी व ठेला दुकानदार वगैरह जहां तहां दुकान लगा लेते थे उनको उचित स्थान जैसे – फल सब्जी फुटपाथी, ठेला दुकानदार को गल्ला मंडी के पास टिन सेड चबूतरा मे लगाये और गल्ला मंडी के पीछे बने हॉकर जोन मे जूता चप्पल और मनिहारी की दुकान लगाये और बस स्टैंण्ड के शुलभ शौचालय के बगल मे चूड़ी – मनिहारी, चश्मा – बेल्ट वगैरह का दुकान लगाये और मल्हार पार्क के सामने बने चौपाटी मे (बिरसा मुंडा प्रतिमा) खाने पीने चाय – नास्ता, चाट – फुलकी दुकान की ठेला दुकान वगैरह लगाये ।

वही ऑटो चालको को स्थान निर्धारित किया गया जैसे विंध्यनगर – शक्तिनगर जाने वाले को काली मां मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर पार्किंग करे और हिरवाह – शासन, शिवपहरी जाने वाले को पार्किंग स्थल अंबेडकर चौक, माजन मोड़, परसौना, बरगवां जाने वाले को ऑटो पार्किंग मल्हार पार्क के दक्षिणी साइड में स्थान निर्धारित किया गया है।

वही नगर निगम आयुक्त के साथ – साथ निगम अमला द्वारा आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समझाइस के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और वही शाम होते ही कुछ ठेला, सब्जी – फल दुकानदार और ऑटो चालक मनमानी करते देखे गये तो फिर से शाम को नगर अमला और यातायात पुलिस ने समझाइस के साथ हटवाया गया और वही अब न मानने पर जप्त कर चालानी कार्यवाही की जायेगी ।

*मौके पर अवैध अतिक्रमण हटाने में मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त राजस्व आरपी बैस, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिए, अतिक्रमण अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, नवजीवन विहार जोन प्रभारी भूपेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द्र सिंह, रोहित, राजू, विवेक, अशोक, बल्ले, रामप्रकाश और कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी व सफाई मित्र भारी संख्या में उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...