
बढ़ता कारवां (BK NEWS) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता (भापुसे) के दिशा – निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में जिला थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/03/2024 को शहरी क्षेत्र परसौना से लेकर इंदिरा चौक तक मुख्य मार्ग में 30 से अधिक ऑटो जो क्षमता से

अधिक यात्रियों को बैठाकर परिवहन करते पाये जाने पर संबंधित ऑटो को जप्त कर थाना यातायात परिसर में खड़ा कराया गया और वही चालानी कार्यवाही किये जाने के साथ – साथ ऑटो मालिक एवं चालकों को क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन न करने एवं सभी दस्तावेज पूर्ण एवं वैध कागजात रखने की समझाइस भी दी गयी।

आगे भी होंगी अभियान के तहत कार्यवाही
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकथाम हेतु यात्रियों को परिवहन करने वाले समस्त प्रकार के वाहन ऑटो, बस, मैजिक एवं अन्य टैक्सी वाहनों पर लगातार अभियान चलाकर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
*उक्त कार्यवाही में जिला यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण मिश्रा, सउनि, कुंजलाल पटेल, अरुण पटेल, प्रधान आरक्षक उमेश बागरी, आरक्षक संजीव सहित अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का अहम योगदान रहा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal