
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा के दिशा – निर्देशन में उपायुक्त राजस्व आरपी बैस के मार्गदर्शन मे संपत्ति कर, दुकान किराया, भू – भाटक, जलकर वगैरह बकाया राशि सख्ती से वसूली की जा रही है।

वही बताया जा रहा है कि बकाया राशि वसूली से पूर्व मे नगर निगम के द्वारा समझाइस के साथ – साथ लाउडस्पीकर से एलाउंस किया गया था जो आज कई जगहों पर बकाया राशि वसूली गयी और वही कुछ जगहों पर सख्ती दिखाते हुये ताला बंदी कर रहे थे तो तभी एक शापिंग माल मे बकाया राशि का लगभग 25 प्रतिशत मालिक द्वारा जमा किया गया है और वही कल दिनांक 30/03/2024 दिन शनिवार को शाम 5:00 बजे से पूर्व बकाया राशि जमा न करने ताला बंदी की कार्यवाही निगम द्वारा की जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी दुकानदार व दुकान मालिक की होंगी ।
वही निगम के अधिकारी द्वारा समझाइस दी गयी कि संपत्तिकर, दुकान किराया, भू-भाटक, जलकर वगैरह समय से निगम कार्यालय मे आकर बकाया राशि भुगतान करें और वही होने वाले असुविधा से बचे ।
मौके पर वसूली कर्ता मे नगर निगम सम्पत्ति कर अधिकारी अजय सिंह, राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे, राजीव वार्ड प्रभारी चंद्रमणि द्विवेदी, एल.के. सिंह, मिथिलेशधर द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, देवी सिंह सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal