
बढ़ता कारवाँ/राजकुमार सिंह/जमुना सोनी/सिंगरौली। कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत के परिवहन में लिप्त एक टै्रक्टर को हिर्रवाह रोड पचौर से जप्त कर कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.01.24 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर जो कि अवैध रेत चोरी कर रेत लोड कर बलियरी से हिर्रवाह तरफ जा रहा है । सूचना पर थाना बैढ़न पुलिस द्वारा टीम गठित कर ग्राम ग्राम हिर्रवाह रोड पचौर में रेड कार्यवाही की गई जहां आरोपी लालबहादुर बियार पिता शेषमणि बियार उम्र 26 वर्ष निवासी चांचर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66डी4883 मय रेत लोड ट्राली के जप्त किया गया है। एवं आरोपी के विरूद्ध थाना बैढ़न में अप.क्र.09/24 धारा 379,414 भादवि व 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत ट्रैक्टर ट्राली रेत सहित जप्त कर कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में अ0पु0अ0सिंगरौली शिव कुमार वर्मा ,न0पु0अ0 विध्यंनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सुधेश तिवारी द्वारा संपन्न करायी गयी। कार्यवाही में उनि उदयचंद करिहार, सउनि सुरेन्द्र रावत,प्रआर. 333 गणेश रावत महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal