Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेत के अवैध परिवहन में लिप्त दो टैक्टरों पर हुयी कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम लूरी एवं गड़हरा स्कूल के पास से अवैध रेत से लोड दो ट्रैक्टरों को जप्त कर कार्यवाही की है। मिली जानकारी

अनुसार दिनांक 03.01.2024 को रात्रि में जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम काजन बलिया नदी एवं काचन नदी से दो अलग अलग जगह से कुछ ट्रैक्टर ट्राली मे अवैध रेत लोड कर परसौना तरफ बिक्री करने हेतु ले जा रहे है । सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर रवाना होकर ग्राम लूरी एवं गडहरा स्कूल के पास रेड कार्यवाही कर दो ट्रैक्टर ट्राली को पकडा गया दोनो ट्रैक्टर ट्राली जिसमें बालू लोड था और ट्रैक्टर चालक का नाम पता पूछा गया तो वह अपना अपना नाम जफरूदीन पिता चश्मुदीन उम्र 24 वर्ष ग्राम पौडी नौगई थाना वैढ़न जिला सिंगरौली म0प्र0एवं हीरालाल दुबे पिता कांतीप्रसाद दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गडहरा थाना वैढ़न जिला सिंगरौली म0प्र0 का होना बताये । ट्रेक्टर चालको को धारा 91 जा. फौ. की नोटिस देकर रेत परिबहन करने का पास (टी.पी.) चाही गई जो ट्रेक्टर चालको द्वारा रेत परिवहन करने का कोई वैध कागजात होना नही बताया। ट्रेक्टर चालको का उपरोक्त कृत्य धारा 379,414 ताहि. 4/21 खान खनिज अधि. के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से एक अदद नीले रंग का सोनालिका डी.आई.35 कमांक एम0पी066ए3756 ट्रैक्टर एवं एक अदद नीले रंग का पावर ट्रेक ट्रैक्टर मय रेत लोड ट्राली दोनो में करीब 03-03 घन मीटर रेत कीमती लगभग 14 लाख रुपये को समक्ष गवाहान आरोपी ट्रेक्टर चालक से जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में अ0पु0अ0सिंगरौली शिव कुमार वर्मा , एस.डी.एम सिंगरौली, न0पु0अ0 विध्यंनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सुधेश तिवारी द्वारा संपन्न करायी गयी।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक उदय करिहार, चौकी प्रभारी खुटार अभिषेक पाण्डेय, उप. नि.अरूण सिंह, सउनि. रामजी पाण्डेय, प्र.आर. राय सिंह आर. दशरथ मांझी एवं अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...