मध्य प्रदेश के सिंगरौली पुलिस की अब तक बड़ी कार्यवाही, एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा
03 अंतर्राज्यीय स्मैक (हीरोइन) तस्कर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, 83 लाख 60 हजार रूपये का मशरुका जप्त

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं बिक्री करने वाले अपराधियों खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया ।

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी.सुधेश तिवारी एवं उनकी टीम के द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी ।
वही बताया जा रहा है कि आज दिनांक 20/10/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी जिनकी संख्या 04 के करीब है जो सफेद रंग की नई स्कार्पियो 5-11 जिसका नं. UP64 AQ 5062 है जो प्रयागराज (इलाहाबाद) एवं डाला (उ.प्र.) की ओर से भारी मात्रा में स्मैक / हिरोइन लेकर सूनसान रास्ते से बीजपुर के रास्ते बैढ़न की ओर आ रहे हैं उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर योजना बनायी गयी और वही योजना अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी टीम को ब्रीफ कर आरोपीगणों को पकड़ने के लिये रवाना कर स्कार्पियो को ओरगाई रेण नदी बड़ी पुल के पास रोकने का स्थान चिन्हित किया गया तथा रात्रि करीब 03:00 बजे के लगभग बीजपुर तरफ से मुखबिर के बताये अनुसार स्कार्पियो आते हुये दिखायी दिया रास्ते में तत्समय उपलब्ध अवरोध स्थापित कर घेराबंदी कर रोका गया जो कि वाहन का चालक वाहन को बंद कर वाहन की चाभी निकालकर वहां अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूद गया तथा पुलिस की मुस्तैदी के कारण 03 बदमाश मिले जिन्हे जमा तलाशी उपरांत नाम पता पूछा गया तो अपना अपना नाम आदित्य रंजन पिता विजय रंजन उम्र 28 वर्ष, संदीप शर्मा पिता स्व. श्याम मोहन शर्मा दोनों निवासी डाला थाना चोपन जिला सोनभद्र (उ.प्र.) एवं दिलीप पाण्डेय पिता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तिखोर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) का होना बताये तथा गाड़ी से कूदकर भाग गये बदमाश के संबंध में पूछा गया तो बताये कि राजवीर पाण्डेय उर्फ चुण्डी उर्फ वाजिद खान उर्फ नवाब खान निवासी प्रयागराज हाल पता बनारस का होना बताये और सभी आरोपी एवं स्कार्पियो वाहन की तलाशी ली गयी तो उस दौरान तलाशी के वाहन के अंदर से 1,30,000 रूपये नगद एवं 500 ग्राम मादक पदार्थ हिरोइन व तौलने वाली छोटी मशीन बरामद हुआ ।
वही आरोपीगणो से बरामद शुदा मादक पदार्थ एवं पैसों के संबंध में जानकारी हेतु नोटिस दिया गया लेकिन किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी और 04 नग मोबाइल भी बरामद की गयी और वही आरोपीगणों से 500 ग्राम स्मैक के संबंध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थ स्मैक 600 ग्राम प्रयागराज (इलाहाबाद) से खरीदकर बेचने के लिये बैढ़न आ रहे थे और बैढ़न में जिस पार्टी को स्मैक देना था उसके संबंध में जानकारी राजवीर के पास था।
वही आरोपीगणों के द्वारा कई सालों से बैढ़न शक्तिनगर, अनपरा आदि स्थानों पर स्मैक की सप्लाई करते थे तथा सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ करने पर बताये कि योजना अनुसार हम लोग स्मैक खरीदने वाले पार्टी को अपने गाड़ी में बैठाकर आगे सूनसान जगह पर ले जाते थे तथा पैसा बराबर होने पर हमारे पार्टी का एक सदस्य मोटरसायकल से सामने वाली पार्टी को स्मैक की डिलीवरी कर देता था और यह काम हम 3-4 लड़के मिलकर करते थे तथा आपस में एक दूसरे से काल कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहते थे जैसे ही किसी प्रकार का संदेह होता था तत्काल माल की डिलीवरी कैंसिल कर देते थे और वही आरोपीगणों के पास से 500 ग्राम स्मैक कीमती 60 लाख रूपये, 1,30,000 रुपये नगद, 22 लाख रूपये का स्कार्पियो वाहन एवं 4 नग मोबाइल कीमती 30,000 रूपये का कुल 83,60,000 रुपये का मशरूका आरोपीगणों से जप्त किया गया है।
तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जिन्हें 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड लेकर मामले में पूछताछ की जायेगी ।
वही बताया रहा है कि फरार आरोपीगण काफी शातिर किस्म का है जिसके खिलाफ उ.प्र. में कई अपराध पंजीबद्ध हैं व पूर्व में भी फरारशुदा आरोपी से 500 ग्राम स्मैक उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद की थी ।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा उक्त उल्लेखनीय कार्य के लिये सभी अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी ।
उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर पी. एस. परस्ते, कोतवाली थाना बैढ़न प्रभारी नगर निरीक्षक सुधेश तिवारी, निरी. आराधना सिंह परिहार, उनि उदय करिहार, उनि संदीप नामदेव, उनि पुष्पेन्द्रधुर्वे, उनि बालेन्द्र त्यागी, उनि विनोद सिंह, सउनि अरविंद द्विवेदी, प्रआर. जितेन्द्र सेंगर, मुनेन्द्र राणा, अमित जायसवाल, आनन्द नारायण पटेल, राहुल सोमवंशी, राकेश विश्वकर्मा, विजय खरे, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, महेश पटेल, दिलीप धाकड़, दीपक परस्ते, विवेक पटेल, दिवाकर सिंह, शोवाल वर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal