
बढ़ता कारवां / सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का कल सिंगरौली आगमन हो रहा है जिसमें चितरंगी विधानसभा के सिल्फोरी गांव मे भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे व आमजन को सम्बोधित करेंगे और वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता करेंगे और कार्यक्रम मे क्षेत्रीय नागरिकों के अतिरिक्त समस्त जिले एवं मंडलो के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
वही जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि मंत्री का हेलीकाप्टर प्रात: 9:30 बजे ग्राम सिल्फोरी मे अस्थाई हेलीपैड पर उतरेगा और सुबह 10 बजे उक्त कार्यक्रम सम्मिलित होंगे और इसके पश्चात कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मेल मुलाकात कर व विशेष बैठक लेंगे ।
उक्त कार्यकर्ता बैठक के पश्चात श्री मंत्री का जन सम्पर्क का कार्यक्रम भी होगा जिसमें अपराह्न 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चुरहट विधानसभा सीधी के लिये प्रस्थान करेंगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal