
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत शासन चौकी क्षेत्र के तियरा गांव मे पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा कच्ची शराब की बिक्री करने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपी बुधलाल पण्डो को 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।
वही मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16/10/2023 को चौकी प्रभारी शासन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम तियरा पेड़वाह जंगल करामी रोड के नाला के किनारे तियरा में एक व्यक्ति कच्ची महुआ की शराब बिक्री कर रहा है जो सूचना पर बुधलाल पाण्डो पिता राजलाल बैगा उम्र 34 वर्ष साकिन खम्हरिया थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से नीले रंग की दो प्लास्टिक की जरिकेन में कुल 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ की शराब कीमती लगभग 12000/-रूपये की जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।
जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के दिशा -निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में संपन्न हुयी जिसमें उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना बैढ़न प्रभारी नगर निरीक्षक सुधेश तिवारी, उप निरी. सुधाकर सिंह चौकी प्रभारी सासन, सउनि संतोष साकेत, के.पी. सिंह, प्र. आर. आलोक बागरी, राजू रावत, मो. कौसर, आर. अनिल सिंह की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal