
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले के मोरवा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी गोरबी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हरा गांजा के साथ अलग – अलग जगहो से 2 लोग को गिरफ्तार किया ।

वही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और मोरवा एसडीओपी के.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन मे मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व मे गोरबी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार को बड़ी सफलता मिली है ।
वही बताते है कि कस्बा भ्रमण एवं ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर वंशपती बैगा पिता कनिका उर्फ कालिका बैगा निवासी जिगनहवा टोला ग्राम बिरकुनिया के कब्जे से मादक अवैध पदार्थ गाँजा का हरा पेड़ कुल 08 किलोग्राम कीमती 80000/-रुपये का जप्त किया गया और सत्यनारायण यादव उर्फ लोले यादव पिता रामदयाल यादव निवासी अम्माडांड़ टोला ग्राम बिरकुनिया के कब्जे से कुल 65 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पेड़ कुल वजनी 52 किलोग्राम कीमती करीव 520000/- रुपये का जप्त कर किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत कार्यवाही की गयी है ।
*उक्त कार्यवाही मे उप निरी. अभिषेक सिंह परिहार, सउनि गुलराज सिंह, सउनि सतीश दीक्षित, सउनि, संतोष सिंह चंदेल, सउनि, छत्रपाल पाण्डेय प्र.आर. नरेन्द्र यादव, राजबहोर प्रजापति, आर. कियामुद्दीन अंसारी, विश्वजीत यादव की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal