Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सी-विजिल मोबाईल एप के माध्यम से आम नागरिक भी कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिये विधानसभा चुनाव में मोबाईल एप सी-विजिल उपयोग किया जायेगा और इस मोबाईल एप का उपयोग सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जायेगा ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण परमार ने बताया कि सी-विजिल मोबाईल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गोपनीय तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाली गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना, फोटो एवं वीडियो के साथ बिना अपनी पहचान उजागर किये प्रेषित कर सकेगा और यह एप सिर्फ आदर्श आचरण संहिता लागू होने की अवधि में ही सक्रिय रहेगा ।

इस मोबाईल एप को कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाईल में डाउनलोड कर सकता है और इस एप के माध्यम से आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं और इस मोबाईल एप के द्वारा कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित घटना की फोटो और वीडियो सीधे भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज सकता है ।

इस एप के माध्यम से की गयी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम मे भी दिखाई देगी और इस मोबाईल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत का निराकरण 100 मिनट के भीतर किया जायेगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...