
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के सांगठनिक दृष्टिकोण से गठित शक्ति केंद्रों मे सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और वही आज मंगलवार के दिन एक साथ चालीस शक्ति केंद्रों मे सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के नेतृत्व एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह के देख रेख मे इन सम्मेलनों का आयोजन सम्पन्न हो रहा है और वही जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता मंडल बैढ़न के शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 39 मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह सरई मंडल के सरई शक्ति केंद्र मे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये ।
शक्ति केंद्रों के सम्मेलन मे शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी एवं उसके अंतर्गत आने वाले समस्त बूथों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं और वही चुनावी दृष्टिकोण से बूथ प्रबंधन के लिये संगठन शक्ति केंद्रों का सम्मेलन आयोजित कर रहा है और उसी क्रम मे आज आयोजित शक्ति केंद्रों के सम्मेलनों मे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर सम्मेलनों मे सम्मिलित हुये।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि देवसर विधानसभा के सरई शक्ति केंद्र पर जिला महामंत्री सुंदरलाल, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र अग्रहरी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की और सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं मे मुख्य रूप से काशी प्रसाद बसोर, राम प्रसाद जायसवाल, धनपत जायसवाल, रामधनी यादव, रामलाल यादव, अमीर सिंह, व्यास सिंह, पिंटू सिंह, कमलेश सिंह उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal