सिंगरौली,गोरबी
बढ़ता कारवाँ न्यूज
राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- सिंगरौली कलेक्टर अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के निर्देशानुसार अवैध खनिज परिहन के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत गोरबी पुलिस ने मुहेर से अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्व कार्यवाही की है।

आपको बता दे कि गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार को अल सुबह मुखबीर से सूचना मिली की मुहेर से अवैध रेत लोड कर ट्रैक्टर जा रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी ने सोमवार की सुबह 5 बजे सोनालिका ट्रैक्टर में करीब ढाई घन मीटर रेत लोड कर परिवहन कर रहे चालक से पूछताछ की। चालक के पास रेत परिवहन करने का कोई दस्तावेज नही मिलने पर ट्रेक्टर चालक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल पिता राम प्रसाद जायसवाल व ट्रैक्टर मालिक अक्षय लाल साकेत पिता दुरियालाल साकेत के विरूद्व 4/21 खनिज अधिनियम एवं धारा 379, 414 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal