नवरात्रि पर्व को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें – कलेक्टर
नवरात्र – विजयादशमी पर्व हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न आज से शारदीय नवरात्र एवं 24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार को देखते हुये ज़िले में शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिये जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर अरूण परमार के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के उपस्थिति में कलेक्ट्रट सभागार में बैठक आयोजित हुयी।
वही इस बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जुलूस के दौरान डीजे का संचालन अनुमति उपरांत ही किया जा सकेंगा और पंडालों में वाद्ययंत्र, लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गयी गाईडलाइन का पालन किया जाना अति आवश्यक होगा एवं नियमानुसार अनुमति लिये जाने के उपरांत ही निर्धारित गति से लाउड स्पीकर बजाये जाये और दुर्गा प्रतिमाये सिर्फ मिट्टी की ही हो और पीओपी की मूर्ति बाजार में बिक्री न की जावे व इसका विशेष ध्यान रखा जाये और उन्होनें निर्देश दिये कि दुर्गा पंडालों हेतु विद्युत विभाग से विधिवत अनुमति लेकर कनेक्शन लिया जाये ।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर विसर्जन के स्थानों पर उचित व्यवस्था करे और निर्धारित स्थानों पर बनाये गये कुंडों में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाये और बड़ी प्रतिमाओ का विसर्जन तेलगवा विसर्जन हेतु तैयार किये गये निर्धारित स्थल पर होगा और मूर्तियो को विसर्जन करने हेतु तीन स्थलो का चयन किया गया है मूर्तियो का विसर्जन तेलगवा, हिर्रवाह एवं बिजुल नदी में स्थित स्टाप डैम में कराया जायेगा और वही मुड़वानी डैम मूर्ति का विसर्जन प्रतिबंधित रहेंगा और वही बनाये गये कुंडों पर एम्बूलेंस मय डॉक्टर एवं आवश्यक उपचार सामग्री के साथ उपस्थित रहे।
प्रतिमाओं का विसर्जन 2 दिन में कराने का प्रयास करें, निर्देश दिये कि दुर्गा उत्सव विसर्जन जुलूस के दौरान चल रहे जूलूस में आग्नेय शस्त्र एवं धारदार हथियारों को लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा और पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियॉं रखी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके।
त्यौहारों के दौरान अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा और नवरात्रि पर्व पर सभी आयोजकों से अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने की अपील है।
कलेक्टर ने त्यौहारों के दौरान शहर की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश भी आयुक्त नगर निगम को दिये है और वही कलेक्टर ने कहा कि त्योहारो के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पूरी निष्ठा के साथ पालन करे और दुर्गा पण्डालो में किसी भी तरह के राजनितिक आयोजन न किया जाये और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाये व आज की बैठक में तय किये गये प्रावधानों का पालन करें ।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुरैशी ने कहा कि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखना तथा मिल जुलकर रहना सभी के लिये जरूरी है और शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील है कि वे त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहे तथा त्यौहारों के समय शांति भंग का प्रयास करने वालों पर नजर रखे तथा उनकी जानकारी पुलिस प्रशासन तत्काल को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके ।
नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मनाये और इसके लिये थाना स्तर पर एसडीएम व थाना प्रभारी तथा सीएसपी स्तर पर भी आयोजकों की बैठक आयोजित करने के लिये कहा है और इस बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यो से आग्रह किया कि इस बात का ख्याल रहे कि मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चे न जाये ।
उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले अधिकारी समस्त थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal