Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले भर के सभी थानों में आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नवरात्रि, दशहरा व आगामी त्यौहारो के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उदेश्य से सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये ।

वही नवरात्रि व दशहरा के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, अधिकतम पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण, वाहनो की चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिये गये ।

नवरात्री व दशहरा त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्रों मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर शांतिपूर्ण तरिके से त्यौहार मनाने की अपील की गयी और वही राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चौकिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध वाहनों की चौकिंग की जा रही है और पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण लगातार किया जा रहा है ।

सिंगरौली पुलिस की आमजनता से अपील की गयी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे और अफवाहों पर ध्यान न देवें और वही त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...